
Illegal Weapon Arrest: राजधानी के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान अविनाश के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने यह हथियार तुपुदाना इलाके के एक व्यक्ति से करीब 25 हजार रुपये में खरीदा था।
फिलहाल पुलिस हथियार सप्लायर की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। इस कार्रवाई से इलाके में संभावित बड़ी वारदात टल गई है।

