घर से नाराज होकर निकले 3 बच्चे रांची स्टेशन से बरामद, पुलिस ने ऐसे बचाई बड़ी अनहोनी

रांची पुलिस ने खादगढ़ा-कांटाटोली क्षेत्र से घर से नाराज होकर निकले तीन बच्चों को रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपते हुए काउंसलिंग शुरू कराई गई है मामला

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर से बिना बताए निकले खादगढ़ा–कांटाटोली इलाके के तीन बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। ये बच्चे रांची रेलवे स्टेशन से मिले, जहां वे शहर से बाहर जाने की तैयारी में थे। जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चे घर से नाराज होकर निकल गए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि एक बच्चे ने बताया कि बुरी आदतों को लेकर उसके माता-पिता ने उसे डांटा और पीटा था, जिससे नाराज होकर वह अपने दो साथियों के साथ घर छोड़कर निकल गया।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान तीनों बच्चों को ढूंढकर सुरक्षित रूप से अपनी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बच्चों के बरामद होने की सूचना उनके परिजनों को दे दी है। फिलहाल आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। साथ ही, बच्चों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है ताकि वे भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाएं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।