पश्चिमी सिंहभूम में दो जगहों से महिला और युवक के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो शव बरामद किया गया । इसमें एक जगह पर एक महिला और दूसरे जगह युवक का शव बरामद किया गया । महिला का शव टोकलो थाना क्षेत्र के होयोहातु पंचायत के चितपिल गांव के नदी किनारे बरामद किया गया। वहीं , केनके पंचायत की बाघमारा गांव से सटे डैम किनारे युवक का शव पुलिस ने बरामद किया । दोनों शवों को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों की हत्या की गई हो ।

मालूम हुआ है कि शुक्रवार देर शाम चितपिल गांव से सटे जंगल किनारे स्थानीयों ने महिला का शव देखा। इस मामले के बाद शव की पहचान चितपिल गांव निवासी के तौर पर किया गया और महिला का नाम सीमा महतो था। पिता विनोद महतो की 28 वर्षीय पुत्री के रूप में की गई। स्थानीयों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । महिला के शरीर पर कई जगहों में चोट और जख्म के निशान है , संभावना है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

स्थानीयों ने बताया कि सीमा महतो की शादी तमाड़ क्षेत्र में हुआ था और उनकी एक छोटी बेटी भी है । एक सप्ताह पहले ही मायके आई थी जो कि चितपिल गांव है। इधर, शनिवार को गांव पूछकर पुलिस ने शव बरामद हुई।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।