
रांची : स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सोमवार को अपने निर्वाचित क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर-अंगुठिया में बाबा भोलेनाथ फ़्यूल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप के शुभारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को ईंधन की बेहतर और सुलभ सुविधा मिलेगी। साथ ही, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।


