
नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि आबकारी नीति मामले की सुनवाई कर रहीं उच्च न्यायालय की न्यायाधीश को हटाने की आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मांग ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है और इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास कमजोर होने का खतरा है।
दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल और अन्य लोगों की याचिका को खारिज करते हुए शराब नीति मामले की सुनवाई से खुद को अलग करने से इनकार कर दिया।

