
नई दिल्ली : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ आशा लकड़ा मंगलवार को आयोग की 160वीं बैठक में शामिल हुई। बैठक आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस अवसर पर आयोग के सदस्य निरूपम चाकमा और जटोथु हुसैन समेत आयोग के सचिव प्रशांत कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि आयोग के सदस्य के रूप में आशा लकड़ा ने उल्लेखनीय काम किया है।

