
कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लोगों ने परिवर्तन के लिए पूरे उत्साह से मतदान किया और ‘अंग, बंग और कलिंग’ क्षेत्र में अगले महीने भाजपा की सरकार बनेगी। ‘अंग, बंग, कलिंग’ प्राचीन साम्राज्य थे, जो वर्तमान में असम, बंगाल और ओडिशा हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के रिकॉर्ड मतदान ने यह साबित कर दिया है कि जनता ‘परिवर्तन’ चाहती है और बंगाल में ‘भय से भरोसे’ की यात्रा शुरू हो गई है। अमित शाह ने स्पष्ट किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा और बंगाली बोलने वाला व्यक्ति ही होगा।

