आजसू ने किया मैट्रिक टॉपर को सम्मानित, महासचिव संजय मेहता पहुंचे टॉपर के घर

हजारीबाग की मैट्रिक टॉपर प्रियांशु कुमारी को आजसू ने किया सम्मानित, संजय मेहता ने घर पहुंचकर बढ़ाया हौसला, यूपीएससी तैयारी में हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मैट्रिक टॉपर सूची में संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर आने वाली हजारीबाग की बेटी प्रियांशु कुमारी को आजसू ने शुक्रवार को सम्मानित किया। पार्टी महासचिव संजय मेहता, पार्टी के नेता और मयूरहंड प्रखंड के अध्यक्ष सिकंदर मेहता प्रियांशु के घर पहुंचे। वहाँ उन्होंने टॉपर छात्रा को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टॉपर छात्रा का उत्साहवर्धन किया।

पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने घोषण की प्रियांशु जहां पढ़ना चाहेगी, जिस प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करना चाहेगी हमलोग मदद करेंगे। प्रियांशु ने बताया की वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई पीसीएम स्ट्रीम से करना चाहती है। उसके बाद स्नातक की पढ़ाई के साथ – साथ यूपीएससी की तैयारी करेगी। प्रियांशु को इस दिशा में पार्टी पूर्ण मार्गदर्शन देगी और सहायता उपलब्ध कराएगी।

प्रियांशु कुमारी हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत लुपुंग गांव की निवासी है। पिता दिनेश्वर मेहता किसान हैं। मां गृहणी है। इस दौरान प्रियांशु के पिता दिनेश्वर मेहता, माता, दादी, चाची, चाचा, विनय मेहता, आर्यकांत मेहता पूरा परिवार मौजूद रहा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।