हजारीबाग के बरही में बैंक लूट, हथियारबंद बदमाश करोड़ों का सोना और कैश लेकर फरार

हजारीबाग के बरही में दिनदहाड़े बैंक लूट, हथियारबंद बदमाश करोड़ों का सोना और नकदी लेकर फरार, कर्मचारियों को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Bank Robbery : बरही में दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसे चार हथियारबंद अपराधियों ने करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण और करीब 5 लाख रुपये नकद लूट लिए।

जानकारी के अनुसार, सभी अपराधियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक आरोपी हेलमेट पहने था, जबकि अन्य मास्क और गमछे से चेहरा छिपाए हुए थे। बैंक में घुसते ही बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाकर लॉकर खुलवाया।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बैंक को बाहर से बंद कर फरार हो गए, जिससे कुछ देर तक घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। जिस तरीके से लूट को अंजाम दिया गया, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों को बैंक की पूरी जानकारी पहले से थी और संभवतः उन्हें अंदरूनी सहयोग भी मिला हो।

गौरतलब है कि यह बैंक शाखा करीब 7-8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।