
Bihar Police Attack ; मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के करमवा चौक के पास अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। निर्माणाधीन भारतमाला रोड परियोजना के तहत कार्रवाई के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव और मारपीट की।
इस दौरान ग्रामीणों ने एक चौकीदार (ग्रामीण पुलिस) को बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की। हालात बिगड़ते देख पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा।
घटना के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से थाने में आवेदन देकर दर्जनभर नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्हें बाद में बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।
थानाध्यक्ष के अनुसार, घटना के दौरान हल्की झड़प हुई थी, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तारी के डर से कई ग्रामीण गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

