
रांची : खिजरी से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप शनिवार को रेडिसन ब्लू होटल में ‘आदि निवास’ समूह की ओर से आयोजित ट्राइबल क्रिएटर मीट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और भाषा को डिजिटल दुनिया में नई पहचान दिलाने वाले इन युवा साथियों से मिलकर बेहद खुशी हुई। यह देखकर गर्व होता है कि हमारे युवा अपनी जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक माध्यमों का कितना सकारात्मक उपयोग कर रहे हैं। आयोजन के लिए ‘आदि निवास’ की पूरी टीम को बहुत-बहुत साधुवाद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।


