रांची में BJP की “महिला आक्रोश मशाल यात्रा”, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

रांची में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश मशाल यात्रा में महिलाओं की भारी भागीदारी, नारी सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद, महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Mahila Morcha : भाजपा महिला मोर्चा, रांची महानगर जिला के तत्वावधान में आयोजित “महिला आक्रोश मशाल यात्रा” में महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। यह यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई।

यात्रा के दौरान महिलाओं ने “नारी सम्मान – हमारा अधिकार” जैसे नारों के साथ अपने अधिकारों और सम्मान के पक्ष में आवाज बुलंद की। महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के खिलाफ भी प्रदर्शन में आक्रोश साफ नजर आया।

इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है और जनता इसका जवाब देगी।

वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन विपक्ष राजनीति के कारण इसमें बाधा डाल रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि झारखंड की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने इस यात्रा को नारी शक्ति की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में अमर कुमार बाउरी, सीपी सिंह सहित कई नेता और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।