विधायक राजेश जून के बेटे का सगाई कार्यक्रम आज, 1.5 लाख लोगों को इनविटेशन, 15 एकड़ में सजे 14 पंडाल, 900 वेटर-बाउंसर संभालेंगे व्यवस्था

विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई में डेढ़ लाख मेहमान शामिल होंगे, भव्य पंडाल, 700 वेटर, 200 बाउंसर और कई वीआईपी मेहमानों के पहुंचने की तैयारी।

Neeral Prakash
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

उत्तराखंड : विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई आज हिसार निवासी डॉ. सनोज के साथ धूमधाम से होगी। 30 अप्रैल को उत्तराखंड में वेडिंग सेरेमनी रखी गई है।

विधायक और उनके परिवार की ओर से सगाई समारोह को भव्य और यादगार बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। इसके लिए डेढ़ लाख से अधिक लोगों को इनविटेशन भेजा गया गया। मेहमानों के बैठने और भोजन के लिए 15 एकड़ में 14 विशाल पंडाल लगाए गए है। मेहमानों की सेवा के लिए 700 वेटर तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 200 बाउंसर तैनात रहेंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत प्रदेश और देशभर की कई राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक हस्तियों के पहुंचने की जानकारी मिली है। विशेष अतिथियों के लिए 10 हजार लोगों की क्षमता वाला एयर कंडीशनर टेंट अलग से तैयार किया जा रहा है।

विधायक राजेश जून और उनकी फैमिली की ओर से इस सगाई समारोह में करीब डेढ़ लाख लोगों के लिए एक साथ भोज की व्यवस्था की जा रही है। विधायक ने स्वयं पूरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर हर गांव और शहर के घरों तक शादी का निमंत्रण पहुंचाया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लिए भोज अपने आप में एक रिकॉर्ड स्तर का आयोजन माना जा रहा है।

यह कार्यक्रम शहर के सेक्टर 9 स्थित मार्केट के खाली मैदान में 15 एकड़ में आयोजित होगा, जहां विशाल स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विधायक कार्यालय की ओर से बताया गया है कि इस आयोजन में भोजन और आतिथ्य के स्तर पर वीआईपी और आम मेहमानों के बीच किसी प्रकार का फर्क नहीं रखा जाएगा। विधायक परिवार ने स्पष्ट किया है कि हर आने वाला अतिथि उनके लिए समान रूप से सम्माननीय है।

इस आयोजन का सबसे आकर्षक हिस्सा महाभोज का विशाल मेन्यू होगा। भोजन के लिए छह अलग-अलग सेक्शन बनाए जा रहे हैं, जिनमें साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन, पारंपरिक हरियाणवी और देशी व्यंजन शामिल होंगे। मेहमानों के स्वागत के लिए विभिन्न राज्यों से विशेष बैंड-बाजे और स्वागत दल बुलाए गए हैं। प्रवेश द्वारों से लेकर भोजन स्थल तक भव्य सजावट की जा रही है, जिससे पूरा आयोजन किसी बड़े सामाजिक महोत्सव जैसा दिखाई देगा।इतने बड़े जनसमूह को देखते हुए आयोजन की व्यवस्थाएं भी उसी स्तर की की गई हैं। मेहमानों की सेवा के लिए 700 वेटर तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 200 बाउंसर लगाए जाएंगे। पार्किंग प्रबंधन के लिए 150 कर्मचारियों की अलग टीम बनाई गई है। इसके अलावा परिवार के सदस्य भी स्वयं अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए मेहमानों की आवभगत पर विशेष ध्यान देंगे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।