जनगणना-2027 की तैयारी तेज! स्व-गणना पूरी, सीएम हेमंत ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

जनगणना-2027 के पहले चरण में स्व-गणना पूरी, झारखंड में अभियान तेज, सरकार ने नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की, सही आंकड़ों से भविष्य की दिशा तय होगी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया आज पूरी कर ली गई है। यह सिर्फ आंकड़े जुटाने का काम नहीं है, बल्कि झारखंड समेत पूरे देश के भविष्य की दिशा तय करने में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस प्रक्रिया को और आसान और प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार अधिकारियों और कर्मियों को भी इसमें शामिल किया गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर नागरिक तक यह अभियान आसानी से पहुंच सके और किसी को भी जानकारी समझने में दिक्कत न हो। इसके साथ ही सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।