झारखंड में IPL की तर्ज पर शुरू होगी T20 लीग, 6 फ्रेंचाइजी के साथ युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

झारखंड में IPL की तर्ज पर T20 लीग शुरू होने जा रही है, जिसमें 6 फ्रेंचाइजी के साथ युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच और करियर बनाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand T20 League: झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य में जल्द ही झारखंड टी20 लीग की शुरुआत होगी, जिसमें जून के पहले सप्ताह से पुरुषों की 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इस लीग का आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर किया जाएगा।

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) एसजे अपलिफ्ट के सहयोग से पुरुषों के साथ-साथ महिला टी20 लीग का भी आयोजन करेगा। बहुत जल्द 6 फ्रेंचाइजी के लिए टीम खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

JSCA अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने बताया कि इस लीग का उद्देश्य राज्य में एक प्रोफेशनल और मजबूत क्रिकेट ढांचा तैयार करना है। वहीं, सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि यह लीग जिला स्तर के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर साबित होगी।

उन्होंने बताया कि युवा खिलाड़ियों को रणजी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा। इससे छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को भी बड़े मंच तक पहुंचने का रास्ता खुलेगा।

हाल ही में ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है, जिससे इस लीग को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। लीग के मुकाबलों का टीवी पर प्रसारण भी किया जाएगा।

घोषणा के दौरान JSCA के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी, उपाध्यक्ष संजय पांडे, संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम और एसजे अपलिफ्ट के संस्थापक संभव जैन मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।