तेज रफ्तार हाइवा का कहर: पलामू में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मानतू थाना क्षेत्र के कार्तिक उरांव हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान बिहरा गांव के निवासी जूनंदा उरांव के पुत्र विनीश उरांव (22 वर्ष) के तौर पर हुई। वहीं घायल युवक की पहचान उसके गांव के 23 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई।

परिजनों के मुताबिक, विनीश और पंकज दोनों दोस्त सोमवार रात बाइक से नवाजयपुर स्थित अपने किसी परिजन के घर शादी समारोह में जा रहे थे। इसी बीच मानतू थाना क्षेत्र में एक हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने विनीश उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल है और बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मानतू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने विनीश उरांव के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।