
रांची : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में मैनपावर सप्लाई एजेंसी सुमित फैसिलिटीज के निदेशक अमित प्रभाकर सलौंकी की याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में अब अगली सुनवाई 5 मई को होगी। जानकारी के अनुसार, अमित प्रभाकर सलौंकी ने कारोबारी कामकाज के सिलसिले में स्पेन जाने की अनुमति मांगी है। इसी को लेकर उन्होंने कोर्ट में आवेदन दाखिल किया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2022-2023 के दौरान अमित प्रभाकर सलौंकी की कंपनी ने झारखंड में मैनपावर सप्लाई का काम किया था। इसी मामले में 23 जुलाई 2025 को जांच एजेंसी एसीबी ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में चार्जशीट दाखिल होने के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।
वहीं इस मामले में निलंबित आईएएस विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को एसीबी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में कार्रवाई शुरू हुए लगभग एक साल होने जा रहा है, लेकिन अब तक जांच एजेंसी एसीबी की ओर से चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।

