
झरिया: टाटा डीएवी स्कूल, जामाडोबा में अनुभवी शिक्षाविद् अमिताभ दासगुप्ता ने प्रिंसिपल का पद संभाल लिया है। उन्होंने एके मिश्रा का स्थान लिया, जिनका स्थानांतरण स्वांग हो गया है। उनके स्वागत में विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।
अमिताभ दासगुप्ता पूर्व में डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी (सीसीएल, बोकारो) के प्राचार्य रह चुके हैं और सैनिक स्कूल, पुरुलिया सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे चुके हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में ही ऐसी व्यवस्था विकसित की जाएगी,जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए बाहर महंगे कोचिंग पर निर्भर नहीं रहना पड़े। उनका लक्ष्य अनुशासन, गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित कार्य करना है।

