झारखंड शराब घोटाले में नया मोड़! कोर्ट पहुंचे अमित सलौंकी, विदेश जाने की मांगी इजाजत

झारखंड शराब घोटाला मामले में अमित प्रभाकर सलौंकी की स्पेन जाने की मांग पर सुनवाई, एसीबी कोर्ट ने अगली तारीख 5 मई तय की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में मैनपावर सप्लाई एजेंसी सुमित फैसिलिटीज के निदेशक अमित प्रभाकर सलौंकी की याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में अब अगली सुनवाई 5 मई को होगी। जानकारी के अनुसार, अमित प्रभाकर सलौंकी  ने कारोबारी कामकाज के सिलसिले में स्पेन जाने की अनुमति मांगी है। इसी को लेकर उन्होंने कोर्ट में आवेदन दाखिल किया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2022-2023 के दौरान अमित प्रभाकर सलौंकी की कंपनी ने झारखंड में मैनपावर सप्लाई का काम किया था। इसी मामले में 23 जुलाई 2025 को जांच एजेंसी एसीबी ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में चार्जशीट दाखिल होने के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

वहीं इस मामले में निलंबित आईएएस विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को एसीबी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में कार्रवाई शुरू हुए लगभग एक साल होने जा रहा है, लेकिन अब तक जांच एजेंसी एसीबी की ओर से चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।