रामगढ़ में सनसनी: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र के बेदवा निवासी 20 वर्षीय मुकेश कुमार महतो का शव शुक्रवार रात संदिग्ध हालत में जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। यह घटना छोटकी डुंडी पहाड़ के पास की है, जहां इस खबर से पूरे इलाके में डर और शोक का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मुकेश मंगलवार को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसे काफी खोजा, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि घर से निकलने से पहले उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद वह नाराज होकर चला गया था।

शुक्रवार सुबह जब गांव के लोग जंगल की ओर गए, तो उन्होंने एक नीम के पेड़ से आर्थिंग तार के सहारे लटका शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और अपने कब्जे में लिया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।