
खूंटी: जिले के तिल्मी जंगल के पास शनिवार को एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें ओडिशा से रांची जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
जानकारी के अनुसार, वाहन मुर्गी लेकर रांची की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक मोड़ लिया। रफ्तार तेज होने के कारण पिकअप वाहन नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर और खलासी दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

