
कतरास : कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगंज-चास फोरलेन पर रविवार देर शाम कांकोमठ के समीप एक 407 वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन का ड्राइवर और खलासी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या JH 10 AF 9653 अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। घटना के तुरंत बाद कतरास पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

