नयी दिल्ली: भारत दुनिया में पांचवें सबसे अधिक स्पैम कॉल प्रभावित देशों में शामिल है। बिक्री और टेलीमार्केटिंग कॉल्स इस समस्या का प्रमुख कारण बनी हुई हैं। कॉल करने वालों की पहचान की सुविधा देने वाले मंच ‘ट्रूकॉलर’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। स्पैम कॉल से सबसे अधिक प्रभावित देशों की वैश्विक सूची में इंडोनेशिया शीर्ष पर है। इसके बाद चिली, वियतनाम और ब्राजील का स्थान है।



