सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बदलाव तय! जजों की संख्या बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, जानें कितना होगा असर

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दी, अब 33 से बढ़कर 38 होंगे न्यायाधीश, लंबित मामलों के तेजी से निपटारे की उम्मीद बढ़ी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला आगामी मॉनसून सत्र से पहले लिया गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस अहम विधेयक को हरी झंडी दी गई। सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, “सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026” के जरिए मौजूदा कानून में बदलाव किया जाएगा। इसका मकसद शीर्ष अदालत में बढ़ते लंबित मामलों को तेजी से निपटाना है।

बताते चलें कि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित अधिकतम 33 जजों की व्यवस्था है। लेकिन नए संशोधन के बाद यह संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी, जिसमें मुख्य न्यायाधीश भी शामिल रहेंगे। सरकार का कहना है कि जजों की संख्या बढ़ने से सुप्रीम कोर्ट की कार्यक्षमता बेहतर होगी और मामलों का निपटारा पहले से ज्यादा तेजी और प्रभावी तरीके से हो सकेगा। इसके साथ ही, नए न्यायाधीशों की नियुक्ति और उनके स्टाफ पर आने वाला खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।