
गिरीडीह : गिरीडीह के सीसीएल क्षेत्र के खंडीहा गांव से एक युवक की हत्या की खबर सामने आई है। यह मामला मंगलवार की देर शाम का है, जहां एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भूचारी दास के पुत्र दिलीप दास (25 वर्षीय) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दिलीप शाम में शौच के लिए घर से कुछ दूर आगे कबरीबाद खंडीहा क्रशर की ओर गया था। इसी बीच कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकू से लगातार वार किया।
आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। परिवार में शोक का माहौल है।

