रोहतास में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, 20 घायल

रोहतास के सासाराम में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा मामला रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल के परसथुआ थाना क्षेत्र से सामने आया है। शुक्रवार को सेख बहुआरा गांव के पास तेज रफ्तार से जा रहा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर परसथुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल और आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।