पलामू में 150 परिवार अंधेरे से परेशान, CM हेमंत सोरेन ने लिया कड़ा संज्ञान-पलामू डीसी समेत उपायुक्तों को दिए सख्त निर्देश

पलामू के बड़कागांव में 20-22 दिनों से बिजली ठप होने पर 150 परिवार परेशान। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेकर अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सन्नी शुक्ला की शिकायत पर संज्ञान लिया है। इसके बाद उन्होंने पलामू डीसी और राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को कहा है कि मामले में संज्ञान लें और सुनिश्चित करें कि उनके जिलों में भी ऐसी समस्या कहीं न हो। दरअसल, सन्नी शुक्ला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक्स पर टैग करके लिखा था कि पलामू के रजवाडीह पंचायत के बड़कागांव में बीते 20 से 22 दिनों से बिजली पूरी तरह ठप है और लगभग 150 परिवार भीषण गर्मी से परेशान हैं। आपसे आग्रह है कि नया ट्रांसफार्मर लगवाकर भीषण गर्मी से निजात दिलाएं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।