
रांची: अगर आप भी ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं और रांची रुट से यात्रा करते हैं तो आपके लिए थोड़ी परेशानी का खबर है। रांची रुट से चलने वाली कई ट्रेनों के आवागमन में फिलहाल परेशानी हो रही है।
9 मई तक ट्रैफिक ब्लॉक
बता दें मुरी स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया गया। जिसके कारण रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली सात ट्रेनें शुक्रवार से प्रभावित रही। ये ट्रेने नौ मई तक प्रभावित रहेंगी।
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
इसमें हटिया-आदित्यपुर-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस, रांची-खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस, बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी मेमू, ट्रेन संख्या 58663-58664 हटिया-सांकी-हटिया मेमू और ट्रेन संख्या 58665-58666 हटिया-सांकी मेमू नौ मई तक रद्द रहेगी। इसके अलावा बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू भी शुक्रवार को आंशिक रूप से रद्द रही। नौ मई को यह ट्रेन गोमो-हटिया-गोमो के बीच रद्द रहेगी।

