24 जून को 262 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे वितरण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 जून को स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें विशेषज्ञ डॉक्टर, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Health Department : झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग में चयनित 262 अभ्यर्थियों को 24 जून को नियुक्ति पत्र सौंपेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।

इस नियुक्ति अभियान में 151 विशेषज्ञ चिकित्सक, 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और 26 फाइनेंस मैनेजर शामिल हैं। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और अस्पतालों में जरूरी मानव संसाधन की कमी भी दूर होगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।