हजारीबाग बैंक लूट के बाद खूंटी में सख्ती, 55 बैंकों की सुरक्षा जांच, चलाया गया ऑपरेशन सतर्क

हजारीबाग में बैंक लूट के बाद खूंटी पुलिस सतर्क, ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत 55 बैंकों की सुरक्षा जांच कर CCTV, अलार्म और गार्ड व्यवस्था की समीक्षा की गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : हजारीबाग जिले में दिनदहाड़े हुई बैंक लूट की घटना को देखते हुए खूंटी पुलिस ने जिले के सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीते सप्ताह “ऑपरेशन सतर्क” के तहत जिले के कुल 55 बैंकों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया गया। पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि ऑडिट के दौरान पुलिस टीम ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा मानकों के पालन की भी समीक्षा की गई। जांच के क्रम में जिन बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाई गई, वहां संबंधित शाखा प्रबंधकों को आवश्यक सुधार जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बैंक ग्राहकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा आगे भी इस तरह का जांच अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।