BREAKING: रिम्स में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

रांची के RIMS अस्पताल के मनोरोग विभाग में भर्ती नशा मुक्ति उपचाराधीन मरीज विवेक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस जांच में जुटी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बड़ी खबर झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल RIMS से एक दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार को अस्पताल के मनोरोग विभाग में भर्ती एक मरीज़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। रिपोर्टों के अनुसार, मृतक मरीज़ का नाम विवेक कुमार है। वह लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। उसे इलाज के लिए RIMS के मनोरोग विभाग में भर्ती कराया गया था। उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा था, लेकिन अचानक यह घटना घट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी और डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मरीज़ की मौत से अस्पताल के भीतर तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।