
Palamu News : पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बेलहरा गांव के पास लोमड़ीडीह जाने वाले कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होने के बाद मामले की जांच को और आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल पुलिस अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

