
Ranchi Railway Station : रांची रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक महिला रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जवान ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक यात्री की जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, रांची–बनारस एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन से रवाना हुई, तभी एक यात्री अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से गिरने की स्थिति में आ गई।
ड्यूटी पर तैनात RPF की महिला कांस्टेबल साविता गारी ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और बिना देर किए महिला को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी तेज प्रतिक्रिया से एक बड़ा हादसा टल गया और महिला यात्री की जान बच गई।
इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने महिला जवान की बहादुरी की सराहना की। यह मामला ड्यूटी के दौरान सतर्कता और त्वरित निर्णय की एक मिसाल बन गया है।

