
SSC GD Exam Scam : रांची में आयोजित कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD ऑनलाइन परीक्षा के दौरान नकल और गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे परीक्षा केंद्रों में हड़कंप मच गया।
मामला पंडारा ओपी क्षेत्र स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र का है, जहां परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद SSC की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में नकल और परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका को गंभीर माना गया है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और परीक्षा में नकल किस तकनीक या तरीके से कराई जा रही थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

