दरभंगा में शादी समारोह बना विवाद का मंच, डीजे पर पिस्टल लहराते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

दरभंगा के कमतौल क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर एक युवक की पहचान कर छापेमारी शुरू कर दी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Darbhanga news : बिहार के दरभंगा जिले में एक शादी समारोह के दौरान हथियार लहराकर डांस करने का मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। यह घटना कमतौल थाना क्षेत्र के छोटकी लाधा गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में बारात मुजफ्फरपुर के बेनीबाद से आई थी। डीजे की धुन पर नाचते समय कुछ युवकों ने अचानक पिस्टल निकालकर उसे लहराना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में कुछ युवक फिल्मी अंदाज में डीजे पर नाचते हुए हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। शुरुआत में लोग इसे मजाक समझ रहे थे, लेकिन बाद में स्थिति गंभीर हो गई।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है। अधिकारियों के अनुसार वीडियो में दिख रहे एक युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि शादी समारोह में हथियार लहराने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।