पिठौरिया के हनुमान मंदिर में फिर चोरी, तांबा-पीतल की पूजन सामग्री ले उड़े चोर

रांची के पिठौरिया स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने तांबा और पीतल की पूजन सामग्री चोरी कर ली। लगातार तीसरी चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केला बागान स्थित हनुमान मंदिर में रविवार रात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर से तांबा और पीतल की कई कीमती पूजन सामग्रियां लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। चोरों ने मंदिर से करीब 5 किलो का बड़ा घंटा, एक हाथ वाला घंटी, पूजा की दो थालियां, 4-5 दिए, 5 कटोरियां, 5 गिलास, एक बड़ा लोटा, एक छोटा लोटा सहित कई पूजन सामग्री की चोरी की है। साथ ही तांबे के दो शेषनाग और अन्य धार्मिक सामग्री भी गायब है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी इसी मंदिर में दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मंदिर समिति एवं आसपास के लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर पिठौरिया थाना क्षेत्र से महज कुछ किलोमीटर दूरी पर विशाल शिव कथा का आयोजन चल रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु जुट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भगवान के मंदिर में चोरी की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पिठौरिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।