
पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने सोमवार को पटना में ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ (मंदिरी नाला पथ) का लोकार्पण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंदिरी नाला, जो कभी पटना के लिए एक बड़ी चुनौती का प्रतीक रहा, आज आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना में परिवर्तित होकर जलनिकासी, स्वच्छता और यातायात सुविधा को नई दिशा दे रहा है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री नितीश मिश्रा, मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया और रत्नेश कुशवाहा, मेयर और डिप्टी मेयर सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

