भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने किया ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ का लोकार्पण

पटना में ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ का लोकार्पण हुआ। नेताओं ने कहा कि मंदिरी नाला पथ अब जलनिकासी, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने सोमवार को पटना में ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ (मंदिरी नाला पथ) का लोकार्पण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंदिरी नाला, जो कभी पटना के लिए एक बड़ी चुनौती का प्रतीक रहा, आज आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना में परिवर्तित होकर जलनिकासी, स्वच्छता और यातायात सुविधा को नई दिशा दे रहा है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री नितीश मिश्रा, मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया और रत्नेश कुशवाहा, मेयर और डिप्टी मेयर सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।