
पलामू : पलामू जिले में अवैध बालू खनन और उसके परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान पिपराटांड़ पुलिस ने अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केलहवा और गढ़गांव इलाके से बिना अनुमति बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और मौके से दोनों ट्रैक्टर जब्त कर लिए।
थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि दोनों ट्रैक्टरों को थाना लाया गया है। साथ ही खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि इस तरह के कामों पर रोक लगाई जा सके।

