सुहाना हुआ रांची का मौसम, बारिश से लोगों को मिली राहत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर मौसम ने अपना रुख बदल लिया। सुबह से हो रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। अब मौसम का मिजाज़ सुहाना लग रहा है। लगभग 2 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में धीमी बारिश हुई, इनमें बिरसा चौक, हिनू और डोरंडा शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर सुजाता, सिरमटोली और कटाटोली में तेज बारिश हुई है। बारिश होते ही शहर का तापमान कम हो गया और लोगों ने सुकून की सांस ली। आज सुबह निकली तेज धूप से लोग परेशान थे, लेकिन बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 17 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। संभावना जताई जा रही है क्योंकि पिछले एक सप्ताह से रांची के साथ-साथ आसपास के स्थानों में दोपहर के बाद बारिश के आसार देखने को मिल रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।