डीसी राजीव रंजन ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भवन गणना-जनगणना 2027 और लू-वज्रपात से बचाव का दिया संदेश

जमशेदपुर : डीसी राजीव रंजन ने समाहरणालय परिसर से भवन गणना एवं जनगणना-2027 के साथ-साथ लू और वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को आपदा से बचाव और जनगणना संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना है। इस अवसर पर श्री रंजन ने कहा कि गर्मी के मौसम में लू तथा बारिश के दौरान वज्रपात की घटनाओं से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के एवं सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें।

वहीं, मौसम खराब होने, तेज गर्जन या बिजली चमकने की स्थिति में खुले मैदान, पेड़ के नीचे और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत भवन गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य को लेकर भी आमजनों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गणनाकर्मियों को सही और आवश्यक जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें। जागरूकता रथ विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में पहुंचकर ऑडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से लोगों को लू, वज्रपात से बचाव तथा भवन गणना से जुड़ी जानकारियां देगा।
इस मौके पर धनंजय और पंचानन उरांव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।