
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि यह राज्य देश के लिए सतत विकास का एक आदर्श है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सिक्किम के लोग अपनी गर्मजोशी, सादगी और सद्भाव की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं यही कामना करती हूं कि राज्य और यहां के लोग हमेशा समृद्ध होते रहें।’’

