
- संत जोसेफ इंटरमीडिएट कॉलेज की शासी निकाय की बैठक में शामिल हुए तोरपा विधायक सुदीप
Saint Joseph Inter College: तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शनिवार को संत जोसेफ इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित शासी निकाय की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को आधुनिक और नैतिक शिक्षा से जोड़ने तथा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष विचार-विमर्श हुआ।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। आने वाले समय में क्षेत्र के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

