
झारखंड: झारखंड के जेल में बीते कई दिनों से महिला बंदी के साथ यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। इस मामले में अब नया मोड सामने आया है। बता दें झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर जांच के लिए होटवार जेल पहुंची टीम के समक्ष बंदी महिला ने स्वीकार किया कि उसके साथ जेल में यौन शोषण हुआ है।
झालसा सचिव कर रही है निर्देश
इससे पहले, झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद ने सोमवार को जेल में महिला के कथित यौन शोषण प्रकरण की जांच कराने का निर्देश झालसा सचिव कुमारी रंजना को दिया।
इसके बाद झालसा सचिव के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव की अध्यक्षता में एक टीम जांच के लिए जेल पहुंची। जांच के दौरान टीम ने पीड़ित महिला से पूरे मामले में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ जेल में जेलर और जेल अधीक्षक ने यौन शोषण किया।

