
रायबरेली: राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उनके बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर तीखी टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह पर यह बयान दिया है। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब ये आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे, तो वो पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह की बात करेंगे। तब आपनो उनके पर कहना है कि आपके प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन यानी बीजेपी गद्दार है. आपने देश को बेचने का काम किया है। आपने संविधान पर हमला करने का काम किया है। आपने अंबेडकर के पर हमला किया। आपने गांधी जी पर आक्रमण किया है. ये बातें आप उनसे खुलकर कह दीजिए।
राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पलटवार किया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के राहू हैं. यह देश के माहौल को गंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने हमेशा देश की जमीन को गिरवी रखने का काम किया। कभी सैनिकों का मनोबल नहीं बढ़ाया. कांग्रेस के शासनकाल में पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रहती थी।

