
रांची : ऑथेंटिक बंगाली कुजीन के शौकीनों के लिए एक अच्छी ख़बर है। वे स्वाद में लाजवाब व्यंजनों का मजा होटल रैडिशन ब्लू में ले सकेंगे। 22 मई से शुरू हो रहा फूड फेस्टिवल 31 मई तक चलेगा और यहां हर दिन अलग-अलग प्रकार के वेलकम ड्रिंक्स भी परोसे जायेंगे।
इस फूड फेस्टिवल में अनडिवाइडेड बंगाल के नवाबों का खाना, दार्जिलिंग में मिलनेवाला खाना जैसे सरसो इलिस, कोशा मांसो, चिंगड़ी मलाई करी, लुची के साथ आलू दम, मिस्टी दोई और रसगुल्ला तथा संदेश भी परोसा जायेगा। फूड फेस्टिवल का आनंद लेने के लिए 1999 रुपये तथा टैक्स प्रति व्यक्ति चुकाना होगा, वहीं संडे ब्रंच में यह राशि 1850 रुपये प्लस टैक्स होगी।

