
डेस्क : पुलवामा अटैक का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान आखिरकार मारा गया। पाकिस्तान के रहने वाले हमजा वुरहान को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने धुरंधर स्टाइल में गोलियों से भून डाला। हमजा बुरहान अलबदर का कमांडर था. जम्मू कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों में इसका हाथ रहा है। इसका असली नाम अरजुमंद गुलजार डार है। 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में हमला हुआ था, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। एनआईए की जांच में हमजा बुरहान को इस आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना गया था। पाकिस्तान में बैठकर वुरहान हमला जम्मू कश्मीर में कई हमलों को अंजाम दे चुका था. सुरक्षा एजेंसियों की इस पर कड़ी नजर थी।
मुजफ्फराबाद में हमजा के दफ्तर में मारी गोली
बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान को पीओके के मुजफ्फराबाद में दफ्तर के सामने गोली मार दी गई। वह बाहर निकल रहा था, तभी बाहर आए अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियों से भून डाला। पीओके में अल-बद्र आतंकी संगठन से जुड़े व्हाइट कॉलर इस्लामिस्ट कहे जाने वाले आतंकी और पेशे से डॉक्टर अरजुमंद डार उर्फ हमजा बुरहान को आंतकी अगला हाफिज सईद तक बताते थे।

