रांची: पॉलीटेक्निक मैदान में खड़ी बुलेट बाइक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

रांची के पॉलीटेक्निक मैदान में खड़ी बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई, कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर खाक हो गई, स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और जांच जारी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आ रही है। जहां पॉलीटेक्निक मैदान में खड़ी बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में बुलेट आग की लपटों में घिर गई। आग लगते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना के लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक काफी देर से तेज धूप में खड़ी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक गर्मी या फिर वायरिंग सिस्टम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। तब तक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।