हाथी के आतंक से गांव में दहशत, दो बुजुर्ग महिलाएं घायल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के चांडिल प्रखंड के हिरमिली-दालग्राम गांव में बुधवार रात एक जंगली हाथी के घुसने से लोगों में डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दलमा वन क्षेत्र से भटका एक बड़ा हाथी गांव में पहुंच गया। गर्मी की वजह से घर के बाहर सो रही दो बुजुर्ग महिलाओं को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वे घायल हो गईं। गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों की समझदारी और शोर मचाने से बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, हाथी ने गांव के एक राशन दुकान की खिड़की तोड़ दी और वहां रखा चावल व अन्य अनाज खा गया। इसके बाद वह पास के धान खेत में घुस गया और फसल को नुकसान पहुंचाया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने टॉर्च और शोर की मदद से हाथी को गांव से बाहर निकाला। बाद में हाथी मुख्य सड़क और रेलवे ट्रैक पार कर कदमडीह गांव पहुंच गया, जहां करीब दो घंटे तक घूमता रहा। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल बना रहा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।