डीजीपी तदाशा मिश्रा करेंगी कानून व्यवस्था की समीक्षा, सभी एसएसपी-एसपी होंगे शामिल

झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा 29 और 30 मई को सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों संग कानून व्यवस्था, अपराध और नक्सल स्थिति की समीक्षा करेंगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: झारखंड में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और नक्सल गतिविधियों की समीक्षा को लेकर 29 और 30 मई को पुलिस मुख्यालय में हाईलेवल बैठक आयोजित होगी। डीजीपी तदाशा मिश्रा पहली बार राज्यभर के एसएसपी, एसपी, आईजी, डीआईजी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के साथ आमने-सामने बैठक कर विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

29 और 30 मई को लगातार झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा राज्य के सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, रेंज आईजी, डीआईजी समेत मुख्यालय के सीनियर आईपीएस अफसरों के साथ कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करेगी। समीक्षा बैठक के लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए है। साथ ही मीटिंग का एजेंडा भी तय कर दिया गया है।

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा पहली बार राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ आमने-सामने बैठकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगी। 29 और 30 मई को झारखंड पुलिस मुख्यालय में सभी जिलों के एसएसपी, एसपी सहित तमाम वरीय अफसर मौजूद रहेंगे।

29 मई को होने वाली समीक्षा बैठक में एजेंडा नंबर एक के तहत पुलिस महानिरीक्षक अभियान द्वारा कानून व्यवस्था से संबंधित पीपीटी का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

एजेंडा नंबर 2 में सीआईडी के द्वारा राज्य के मुख्य अपराध से संबंधित पीपीटी का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

एजेंडा नंबर 3 में राज्य के वर्तमान नक्सल परिदृश्य से संबंधित पीपीटी प्रेजेंटेशन स्पेशल ब्रांच के द्वारा किया जाएगा.

एजेंडा नंबर 4 में नए कानून से संबंधित पीपीटी का प्रस्तुतीकरण पुलिस उप महानिरीक्षक जैप के द्वारा किया जाएगा।

एजेंडा नंबर 5 में आरएसएस से संबंधित पीपीटी का प्रस्तुतीकरण पुलिस उप महानिरीक्षक झारखंड जगुआर के द्वारा किया जाएगा।

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.